आय-व्यय और खर्च ट्रैकर

रोज़ का हिसाब, बोलकर लिखिए

Hisabkiya एक मुफ़्त ऐप है जिसमें आप अपनी आमदनी और खर्च लिखते हैं, जैसे “चाय 40 और ऑटो 120”। महीने का बजट सैलरी की तारीख से चलता है, उधार का हिसाब अलग रहता है, और आपका सारा डेटा आपकी अपनी Google Drive में रहता है।

ऐप हिन्दी में खुलता है; बदलना हो तो सेटिंग्स → भाषा। कैलकुलेटर जैसे कुछ हिस्से अभी अंग्रेज़ी में हैं।

इसमें क्या-क्या है

  • बोलकर एंट्री

    माइक दबाकर हिन्दी या अंग्रेज़ी में बोलें, “कल दूध 60 और पेट्रोल 500”। एक बार में कई खर्च जुड़ जाते हैं।

  • सैलरी की तारीख से बजट

    महीना 1 तारीख से नहीं, आपकी सैलरी के दिन से गिना जाता है। हर कैटेगरी की लिमिट भी रख सकते हैं।

  • उधार खाता

    दोस्तों, ग्राहकों और सप्लायर का लेन-देन, चलता हुआ बैलेंस, और WhatsApp पर UPI QR के साथ याद दिलाना।

  • EMI, SIP और बिल रिमाइंडर

    लोन की EMI, SIP, बीमा और सब्सक्रिप्शन की तारीख से पहले याद, और सैलरी जैसी एंट्री अपने-आप।

  • Google Pay स्टेटमेंट एनालाइज़र

    Google Pay का स्टेटमेंट PDF खोलें और देखें पैसा कहाँ गया: किराना, खाना, पेट्रोल, बिल। फ़ाइल आपके फ़ोन पर ही पढ़ी जाती है, अपलोड नहीं होती।

  • टैक्स वॉल्ट

    फॉर्म 16, AIS, 26AS, किराए की रसीदें, 80C-80D के प्रूफ और भरे गए ITR, वित्त वर्ष के हिसाब से आपकी Google Drive में। पूरा साल एक ZIP में CA को दें।

  • बैंक स्टेटमेंट से एंट्री

    बैंक का Excel, CSV या PDF स्टेटमेंट डालें, लेन-देन अपने-आप कैटेगरी के साथ आ जाते हैं।

  • Excel में डाउनलोड

    सारे लेन-देन, महीने के हिसाब से कुल, और उधार खाता एक Excel फ़ाइल में।

आपका डेटा, आपकी Drive में

  • आपके लेन-देन आपकी अपनी Google Drive की एक प्राइवेट फ़ाइल में सेव होते हैं। आपकी एंट्री हमारे सर्वर पर नहीं रखी जातीं (सिर्फ़ ग्रुप में बाँटे गए बिल सर्वर पर रहते हैं, ताकि सबको एक ही लिस्ट दिखे)।
  • बैंक लॉगिन नहीं, SMS पढ़ना नहीं, विज्ञापन नहीं।
  • फ़ोन पर ऐप लॉक: PIN या फिंगरप्रिंट।

सवाल-जवाब

क्या Hisabkiya मुफ़्त है?

हाँ। कोई सब्सक्रिप्शन नहीं और कोई विज्ञापन नहीं। Pro सिर्फ़ एक बार का सपोर्टर बैज है, ज़रूरी नहीं।

मेरा डेटा कहाँ रहता है?

आपकी अपनी Google Drive की एक प्राइवेट फ़ाइल में, और ऐप जल्दी खुले इसलिए एक कॉपी आपके ब्राउज़र में। हम आपके लेन-देन अपने सर्वर पर नहीं रखते।

क्या मैं हिन्दी में बोलकर खर्च लिख सकता हूँ?

हाँ। माइक के पास EN / हिं बटन से भाषा चुनें और बोलें, जैसे “चाय 40 और ऑटो 120”। Chrome, Edge और Safari में चलता है।

क्या इसे डाउनलोड करना पड़ता है?

ज़रूरी नहीं। Android फ़ोन के लिए Google Play पर Hisabkiya का मुफ़्त ऐप है। iPhone या कंप्यूटर पर यह ब्राउज़र में ही चलता है, चाहें तो ब्राउज़र मेन्यू से “Add to Home Screen” कर लें। दोनों पर एक ही Google अकाउंट से आपका हिसाब एक जैसा रहता है।

फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर चलेगा?

हाँ। दोनों पर एक ही Google अकाउंट से साइन इन करें, आपका हिसाब दोनों जगह मिलेगा।

और पढ़ें